![]()
आगरा किला में तैनात एक SIS सुरक्षा गार्ड ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पर्यटक और अन्य लोगों ने जमकर सराहना की। हरिद्वार से आगरा घूमने आए एक पर्यटक का 15,650 रुपए नकद और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स गुम हो गया था। गार्ड ने पर्स सुरक्षित रखकर पर्यटक को खोजा और उसे सही सलामत लौटा दिया। आगरा किला में गुरुवार को हरिद्वार से आए एक पर्यटक का पर्स परिसर में कहीं गिर गया। पर्स में 15,650 रुपए नकद के अलावा पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। ड्यूटी पर तैनात SIS सुरक्षा गार्ड को पर्स मिला। गार्ड ने बिना देर किए पर्स को सुरक्षित रखा और संबंधित अधिकारियों की मदद से उसके मालिक की तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर में पर्यटक की पहचान होने पर उसे बुलाकर पर्स सौंप दिया गया। अपना पर्स और पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर पर्यटक ने राहत की सांस ली। उसने SIS सुरक्षा गार्ड की ईमानदारी की खुलकर सराहना की और धन्यवाद दिया। आगरा किला में तैनात सुरक्षा कर्मी की इस ईमानदारी की चर्चा पूरे परिसर में रही। पर्यटकों ने भी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सुरक्षा कर्मियों से लोगों का भरोसा और मजबूत होता है।
Source link
SIS कर्मी ने पर्यटक को लौटाया नकदी से भरा पर्स:आगरा किला में हो गया था गुम, हरिद्वार से आगरा घूमने आया था परिवार