कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना:कौशांबी में बोल बम के जयकारों से गूंजी शोभायात्रा, जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत


कौशांबी के करारी नगर पंचायत में गुरुवार को सावन माह के दौरान भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। यहां से कांवरियों का एक विशाल जत्था डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले करारी नगर पंचायत से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल शिवभक्त “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पूरे नगर का माहौल शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवियों ने कांवरियों के स्वागत के लिए जगह-जगह जलपान और पेयजल की व्यवस्था की। कांवरियों ने इस सेवा के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा के कारण पूरे करारी नगर पंचायत में भक्तिमय वातावरण बना रहा। “बोल बम” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *