फिरोजाबाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल अवैध छुरा बरामद, कोर्ट भेजा गया


फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध छुरा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस लालपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पुराना रसूलपुर निवासी 20 वर्षीय नाजिम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। युवक पर धारदार हथियार से किया था हमला पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को मोमिन नगर स्थित तोड़ वाली बगिया निवासी पप्पू ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि नाजिम कुरैशी ने उसके बेटे एहसान के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में रसूलपुर थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाजिम कुरैशी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *