पंजाब कांग्रेस की लुधियाना मीटिंग में हंगामा:बैंस के इशारे से आशू समर्थक भड़के, 'बघेल गो बैक' की टीशर्ट लहराई; वड़िंग बोले- RSS के चमचे


पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। इस दौरान मंच से पूर्व MLA सिमरजीत बैंस ने चूड़ियां डालने का इशारा किया। यह देखकर पूर्व मंत्री के समर्थक भड़क गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। खास बात ये है कि इस बार पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को हाईकमान की फटकार के बाद उनके नहीं बल्कि यहां उनके करीबी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे करके उन्हें उकसाया। वहीं, वड़िंग ने उन्हें RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी। वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे। उन्होंने बताया कि आज की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद, 3 पॉइंट में पढ़िए… पंजाब कांग्रेस में ऐसे हालात क्यों?
पूर्व CM चरणजीत चन्नी व उनके करीबी चाहते थे कि 2027 के चुनाव से पहले अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाया जाए, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद से ही दोनों के बीच नेतृत्व को लेकर खींचतान-गुटबाजी चल रही है। चन्नी समर्थक चाहते हैं कि पार्टी में उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़े, जबकि मौजूदा प्रदेश नेतृत्व राजा वड़िंग के हाथ में है। इस मुद्दे पर दोनों खेमों के समर्थकों के बीच सार्वजनिक नारेबाजी और विरोध हो रहा है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने इनडायरेक्टली पार्टी के भीतर “स्लीपर सेल” और अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पार्टी को अंदर से कमजोर करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। इस पूरे विवाद की वजह ये है कि चन्नी चाहते हैं कि वह अगले चुनाव का सीएम चेहरा हों। वहीं राजा वड़िंग का कहना है कि 2022 में हार के बाद उन्होंने पार्टी को संभाला, ऐसे में अगुआई उनके हाथ में होनी चाहिए। इस विवाद से जुड़ी 2 बड़ी बातें कांग्रेस के बवाल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *