दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप:हाथरस में पति समेत 5 पर केस, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने का भी आरोप


हाथरस के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता ने पति, सास-ससुर, ननद समेत पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूजा चौहान, सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के छौंकरा गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी 22 फरवरी 2016 को अलीगढ़ के रायपुर निवासी लोकेन्द्र सिंह चौहान से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और विरोध करने पर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 5 लाख रुपए की मांग का आरोप पूजा के मुताबिक, पति लोकेन्द्र सिंह चौहान, सास राजेश देवी और ननद मीनू ने उनसे 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की। उन्होंने असमर्थता जताते हुए बताया कि उनके पिता का निधन वर्षों पहले हो चुका है और उनकी मां ने जमीन बेचकर व कर्ज लेकर शादी कराई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि ननद और सास ने बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिराया और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद पति और ससुर सत्यप्रकाश ने भी लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। बाद में उन्हें बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने का आरोप पूजा ने आरोप लगाया कि मायके आने के बाद उनकी बहन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। विरोध करने पर पति ने उनकी और उनकी छोटी बहन की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *