भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का कालपी में स्वागत:जालौन में कार्यकर्ताओं ने क्रेन से माला पहनाकर गदा भेंट की


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के बुंदेलखंड के पहले दौरे पर जालौन के कालपी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यमुना पुल पर क्रेन की मदद से उन्हें विशाल माला पहनाई गई। जबकि शक्ति के प्रतीक के रूप में गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। बुधवार सुबह से ही नगर सीमा पर स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई थीं। कार्यकर्ताओं ने पंडाल लगाकर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का इंतजार किया। निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी और बीच-बीच में हुई तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौके पर डटे रहे। यमुना पुल पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ जुटने के लिए तैयार है। कालपी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जोल्हूपुर मोड़, चौक, उसरगांव, आटा और चमारी होते हुए जिला मुख्यालय उरई पहुंचा, जहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों के बाद डॉ. रोहित मिश्रा झांसी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सुबोध द्विवेदी, अमित पाण्डेय, जीतू तिवारी, कन्हैया मिश्रा, अतुल शुक्ला, नीतू गुप्ता, कोमल सिंह, दिग्विजय सिंह सहित भाजपा और भाजयुमो के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *