'जिसने भगवान राम को नहीं बख्शा, जनता उसे नहीं बख्शेंगी':सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने आगरा में भाजपा पर साधा निशाना


दो दिवसीय आगरा दौरे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधाा। कहा-भाजपा का चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी अब जग जाहिर है। गांव, गली-कूचों तक ये बात फैल चुकी है। अब ये कितना भी किसी का मुंह दबाएं, लेकिन सब लोग मन बना लिया है कि जिसने भगवान राम को नहीं बख्शा, हम उसे नहीं बख्शेंगे।
उन्होंने कहा-2027 के चुनाव में लोग भाजपा की सरकार गिराने का मन चुके हैं।
अब विस्तार से पढ़िये…
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार देर शाम आगरा पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी भी पहुंचे। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचे। छिपीटोला में अंबेडकर बगीची में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा-भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को दबाकर हिटलरशाही रवैया अपना रही है। बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दिया। भाजपा को कहा-नफरत फैलाने वाली सरकार सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व लोग भाजपा सरकार के खिलाफ मन बना चुके हैं। इस अलोकतांत्रिक सरकार, नफरत फैलाने वाली, भाईचारा खत्म करने वाली, पेपर लीक करने वाली, नौजवानों को रोजगार न देने वाली, किसानों के बीज की बोरी से चोरी करने वाली, भगवान प्रभु श्रीराम के घर से चढ़ावा चोरी करने वाली सरकार के खिलाफ जनता आंदोलित है। सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। उन्होंने कहा-भाजपा अलोकतांत्रिक सरकार ने भारत के संविधान के लिए खतरा बोया है। वह सबके सामने आ चुका है। हिस्ट्रीशीटर के परिजनों के साथ खिंचाई फोटो
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें वे हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के पिता और भाई के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आगरा आगमन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नगला रामबल पहुंचे थे। वे यहां मोनू यादव के परिवार से मिले थे। राज चौहान हत्याकांड से चर्चा में आए मोनू यादव के खिलाफ पिछले दिनों चौथ वसूली के मामले में ट्रांस यमुना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें उसके भाइयों को भी नामजद किया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *