![]()
शामली में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को मुठभेड़ में मार गिराया है। फुरकान कैराना पलायन का मुख्य सूत्रधार था। यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगल में हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने बताया कि कस्बा कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी कुख्यात फुरकान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। फुरकान पर 2014 में व्यापारी नेता विनोद सिंघल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। रंगदारी न देने पर की गई इस हत्या के बाद कैराना में दहशत फैल गई थी, जिसके कारण कई व्यापारियों ने पलायन करना शुरू कर दिया था। एसपी ने बताया कि फुरकान पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Source link
शामली में एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर:शामली के जंगल में मारा गया, कैराना पलायन कांड का मुख्य आरोपी था