झांसी में बुजुर्ग किसान को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार:ऑटो में बिठाने के बाद तमंचा दिखाकर लूट लिए थे 12 हजार रुपए


झांसी के मेडिकल कॉलेज के पास बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग किसान को ऑटो में बैठाकर तमंचे के बल पर 12 हजार रुपए लूटने वाले चार आरोपियों को नवाबाद पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 7,780 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि कोछा भांवर निवासी किसान सियाराम (72) ने 27 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ग्रामीण बैंक से 12 हजार रुपए निकाले थे। दोपहर करीब 12.20 बजे बैंक से बाहर निकलने के बाद चार युवकों ने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 3 के पास पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उनसे नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना के संबंध में सोमवार को नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मंगलवार को कानपुर बाईपास स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में दतिया निवासी चांद खां, हंसारी निवासी खुशहाल उर्फ विक्की रजक तथा राजगढ़ निवासी नसीम खां और जगमोहन अहिरवार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों से लूट की रकम में से 7,780 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑटो, एक तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी चांद खां के खिलाफ नवाबाद और मोंठ थाने में कुल सात आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक निखिल कुमार, अजय कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *