आवारा कुत्तों ने 12वीं के छात्र पर किया हमला:कानपुर में बाइक से जा रहा था, हमला कर सड़क पर गिराया


कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के पटेलनगर में मंगलवार दोपहर आवारा कुत्तों के झुंड ने 12वीं के एक छात्र पर हमला कर दिया। छात्र बाइक से जा रहा था, तभी कुत्तों ने उसे दौड़ाकर पैर में काट लिया। हमले में वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और छात्र को बचाया। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पटेलनगर निवासी निजी कंपनी कर्मचारी योगेंद्र कुमार का 17 वर्षीय बेटा सागर कुमार एक निजी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह किसी निजी कार्य से बाइक लेकर घर से निकला था। रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उसकी बाइक को घेर लिया। इससे पहले कि वह संभल पाता, एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। लोगों ने लाठी-डंडों से भगाए कुत्ते हमले में सागर के पैर से खून बहने लगा और वह घबराकर सड़क पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन घायल छात्र को तुरंत कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप घटना के बाद स्थानीय निवासी राजेश कुमार, अंकित मौर्य और सुमित ने बताया कि पटेलनगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों पर कुत्तों के हमले आम हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बाबूपुरवा में कोचिंग से लौट रहे 11 वर्षीय छात्र पर पालतू जर्मन शेफर्ड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं, रेलबाजार क्षेत्र में एक ट्रक के नीचे आराम कर रहे 60 वर्षीय चालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल रेफर किया गया था। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *