गंगा पुल के पिलर के नीचे मिली युवती की लाश:ब्रिज पर मिली लड़की की चप्पल, आत्महत्या करने की आशंका


प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे करेंटी गंगा पुल के पिलर के नीचे 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद और नाव के सहारे शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घर से निकलने के बाद नहीं लौटी युवती मृतका की पहचान प्रीति निर्मल (25) पुत्री रामदेव निर्मल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक 3 अगस्त की शाम करीब 7 बजे किसी बात पर माता-पिता की डांट के बाद वह घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। पुल से छलांग लगाने की आशंका पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवती ने प्रतापगढ़ और कौशांबी को जोड़ने वाले करेंटी गंगा पुल से छलांग लगाई। नदी में गिरने के बजाय वह पुल के एक पिलर पर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर उसकी चप्पल भी बरामद हुई है। नाव से निकाला गया शव मंगलवार दोपहर लोगों ने दुर्गा भाभी सेतु के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने नाव की मदद से पिलर के नीचे फंसे शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *