![]()
फिरोजाबाद में जीआरपी टूंडला जंक्शन पुलिस ने लगभग पांच साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम तथा वांछित, वारंटी और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 2 अगस्त को एटा चुंगी, अलीगढ़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 19/18 में धारा 328, 379 और 411 के तहत वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न थानों में चोरी, नशीला पदार्थ खिलाकर लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास जीआरपी टूंडला के अलावा अलीगढ़ के हरदुआगंज और शासनी गेट थानों तक फैला हुआ है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल शान मोहम्मद, नूहसन और ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Source link
फिरोजाबाद में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:जीआरपी ने विशेष अभियान में दबोचा, कई संगीन मुकदमे दर्ज