तमिलनाडु विधानसभा के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन हिरासत में:एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका


तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कावेरी जल विवाद पर आयोजित एक रैली में अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में छह धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बीच उदयनिधि ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। क्या है पूरा मामला? सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली में उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से कुछ लोगों ने “तृषा, तृषा” के नारे लगाए। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में उन्होंने कहा कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। विपक्षी दलों ने इसे अभिनेत्री तृषा पर दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी बताते हुए महिलाओं का अपमान करार दिया। दूसरी पार्टियों ने भी आलोचना की थी टीवीके विधायक रेवंत चरण ने टिप्पणी को “बेहद शर्मनाक” बताते हुए कहा कि इससे डीएमके की राजनीतिक संस्कृति और सोच उजागर होती है। वहीं, एमडीएमके के प्रमुख सचिव और राज्यसभा सांसद दुरई वाइको ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद कावेरी और किसानों की समस्या उठाना था, लेकिन इस तरह की टिप्पणी महिलाओं का अपमान है। टीवीके नेता आधव अर्जुना ने उदयनिधि को “ऑबसीन निधि” बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक संवाद का स्तर गिराया है। पार्टी प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भी उनकी टिप्पणी की निंदा की। भाजपा ने गिरफ्तारी और माफी की मांग की तमिलनाडु भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने टिप्पणी को “अश्लील और शर्मनाक” बताते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री तृषा से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। DMK की सफाई- उदयनिधि ने किसी का नाम नहीं लिया डीएमके सांसद टी.आर. बालू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया और पूरा विवाद झूठा है। वहीं, पूर्व मंत्री टी. मनो थंगराज ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कावेरी मुद्दे और डेल्टा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस विवाद को हवा दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *