![]()
कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें और अधूरी मरम्मत का मामला सोमवार को विधान परिषद में उठा। कानपुर से बीजेपी एमएलसी ने सदन में क्षेत्र की खराब सड़कों और गलियों का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम और केस्को के कार्यों पर सवाल खड़े किए। इसपर उन्होंने सपा विधायक पर लापरवाही किए जाने का आरोप भी लगाया। वहीं, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने आरोपों को चुनाव से पहले तैयारी बीजेपी के पूर्व विधायक की तैयारी बताया। बीजेपी एमएलसी ने सदन कहा कि आर्यनगर क्षेत्र की कई गलियों में बिजली विभाग (केस्को) और नगर निगम ने सीवर लाइन समेत अन्य विकास कार्यों के लिए खुदाई कराई, लेकिन महीनों बाद भी सड़क और गलियों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में आर्यनगर के मौजूदा विधायक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विधायक केवल चुनिंदा इलाकों में जाकर समस्याओं पर ध्यान देते हैं, जबकि विधायक पूरे विधानसभा क्षेत्र का होता है। उन्होंने कहा, “जो वोट दे, उसका भी विधायक होता है और जो वोट न दे, उसका भी। यदि विधायक समय रहते समस्याओं पर ध्यान देते तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।” एमएलसी ने आरोप लगाया कि विधायक का फोकस अल्पसंख्यक क्षेत्रों पर अधिक रहता है, जबकि बहुसंख्यक इलाकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोपरगंज, जनरलगंज और कुलीबाजार की कई गलियां महीनों से खुदी पड़ी हैं और उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।
उन्होंने बताया कि सदन में मुद्दा उठाए जाने पर ऊर्जा मंत्री और नगर विकास मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। सपा विधायक बोले- चुनाव नजदीक हैं, इसलिए क्षेत्र की याद आई
आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बीजेपी एमएलसी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण पूर्व विधायक को अब क्षेत्र की याद आ रही है। उन्होंने कहा, “करीब 10 साल से सरकार है, तब क्षेत्र के विकास की चिंता क्यों नहीं हुई?” अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में ही विकास कराने का आरोप पूरी तरह गलत है। “मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सूची देख लें। विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्कूलों का निर्माण कराया गया, अस्पतालों में काम कराया गया और ये सभी सुविधाएं हर वर्ग के लोगों के लिए हैं। विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा, “यह सही है कि विधायक पूरे क्षेत्र का होता है, चाहे किसी ने वोट दिया हो या नहीं। लेकिन मैं यह जरूर पूछना चाहता हूं कि जिसे किसी ने वोट ही न दिया हो, क्या वह भी विधायक होगा।
Source link
सदन में MLC ने जर्जर सड़क-गली सवाल उठाया:बोले- बहुसंख्यक इलाकों की विकास में अनदेखी, आर्यनगर सपा MLA का जवाब- चुनाव से पहले विधानसभा की याद आई