सुल्तानपुर में आकाशीय बिजली गिरी:भैंस चरा रहे 52 वर्षीय किसान की मौत, दिव्यांग और अविवाहित थे मृतक


सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से सोमवार शाम एक किसान की मौत हो गई। भंडरा-परशुरामपुर गांव के पास हुई इस घटना में 52 वर्षीय बजरंग सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुड़वार थाना अंतर्गत भंडरा पूरबपट्टी निवासी बजरंग सिंह पुत्र स्वर्गीय रामसिंह सोमवार 5:50 पर अपनी भैंस चराने के लिए पुरानी गोमती नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया है कि मृतक बजरंग सिंह दिव्यांग थे और अविवाहित थे। घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *