हरदोई में डबलडेकर और वंदे भारत के ठहराव की मांग:दैनिक यात्री एसोसिएशन और रेल जोड़ो अभियान समिति ने रेल मंत्री को भेजा पत्र


हरदोई के रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लखनऊ–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस और लखनऊ–आनंद विहार डबलडेकर एक्सप्रेस के हरदोई स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई गई है। इस संबंध में दैनिक यात्री एसोसिएशन और रेल जोड़ो अभियान समिति ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज स्वीकृत करने की मांग की है। यात्रियों को मिलेगी राहत, रेलवे का बढ़ेगा राजस्व संगठनों का कहना है कि हरदोई में इन ट्रेनों का ठहराव होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। डबलडेकर में घटी यात्रियों की संख्या लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस (12583/12584) कभी यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन थी। हालांकि दिल्ली रूट पर अन्य चेयरकार ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम होने लगी। रेलवे ने इसे सीतापुर और गोरखपुर रूट पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब हरदोई में स्टॉपेज देकर यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। वंदे भारत के लिए भी उठी मांग लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (22545/22546) उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर दिया गया है। इसी तर्ज पर हरदोई स्टेशन पर भी इसका स्टॉपेज स्वीकृत करने की मांग की गई है, ताकि हरदोई और आसपास के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। रेल मंत्री को भेजा गया पत्र दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस. उप्पल और रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि हरदोई जिले के हजारों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दोनों ट्रेनों का ठहराव जल्द स्वीकृत किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और रेलवे को भी इसका लाभ होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *