![]()
महराजगंज में अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य के ठेकेदार दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ईओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विन्ध्याचल की तहरीर पर कोठीभार थाने में दीपक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर दीपक कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गहरे गड्ढों में भर गया था बारिश का पानी तहरीर के अनुसार, अमृत 2.0 योजना के तहत मीराबाई नगर में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अनियमित ढंग से मिट्टी निकाले जाने से सरोवर में कई गहरे गड्ढे बन गए थे। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया, जिससे यह स्थान बेहद खतरनाक हो गया था। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप आरोप है कि निर्माण स्थल के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। सुरक्षा मानकों की इस अनदेखी के चलते 2 अगस्त को रजत उर्फ रोहन, कृष्णा रौनियार और नीतीश यादव की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद उठी कार्रवाई की मांग हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों और परिजनों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बोली- अन्य जिम्मेदार मिले तो होगी कार्रवाई कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी या संबंधित व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अमृत सरोवर हादसे में तीन बच्चों की मौत:महराजगंज में ठेकेदार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा