बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 3 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया में सबसे ज्यादा 71.44% मतदान हुआ था। गुजरात के मंजलपुर में 37.5% और बिहार के बांकीपुर में 34.3% मतदान हुआ था। कम वोटिंग के बावजूद बांकीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और यहां पार्टी कभी चुनाव नहीं हारी। सीट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। यहां बीजेपी ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इन तीनों सीटों के नतीजों को छात्र आंदोलन के बाद जनता, खासकर युवाओं के मूड का पहला बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
Source link
तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज:बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर, BJP की प्रतिष्ठा भी दांव पर; दतिया-मंजलपुर में भी मुकाबला