नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें…एक युवक ने शादी से 1 महीने पहले फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे दुखी होकर उसने जान दे दी।
.
स्वरूप नगर में रविवार दोपहर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसीपी सेंट्रल, एडीएम सिटी, एसीपी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
निराला नगर रेलवे मैदान में रविवार को संत निरंकारी मिशन के प्रदेश स्तरीय समागम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समागम में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग सुना। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…
सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए-
1- BJP की नई कार्यकारिणी घोषित: पार्टी ने ब्राह्मणों और पिछड़ों पर किया फोकस; 2027 की तैयारी

बीजेपी ने नई कार्यकरिणी के सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं। कानपुर में भाजपा संगठन में 6 साल बाद बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर और दक्षिण के साथ ग्रामीण जिलों में नई जिला इकाइयों के नामों की लिस्ट जारी की गई है।
संगठन ने 2027 के विधानसभा को देखते हुए सूची तैयार की है। कानपुर दक्षिण, उत्तर और ग्रामीण तीनों इकाइयों में ब्राह्मणों व ओबीसी के साथ ही युवाओं को तरजीह दी है। पढ़ें पूरी खबर…
2- माता सुदीक्षा बोलीं- तनाव छोड़ सकारात्मक जीवन अपनाएं:संत निरंकारी मिशन के समागम में उमड़ा आस्था का सैलाब

कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में रविवार को संत निरंकारी मिशन के प्रदेश स्तरीय समागम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समागम में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग सुना।
देश ही नहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में संगत कार्यक्रम में शामिल हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी समागम में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
3- नरेश उत्तम पटेल बोले, पीडीए मतलब- पीड़ित, दुखी, अपमानित समाज: कानपुर में कहा- 2027 में बनेगी सपा सरकार, अभी जनता परेशान

कानपुर के बिल्हौर में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. सूरज प्रसाद कटियार के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। पढ़ें पूरी खबर….
4- कानपुर में रिटायर्ड IAS के घर में चोरी:बाथरूम की खिड़की काटकर घुसे चोर, मटके में रखे 5 हजार रुपए चुरा ले गए

कानपुर चकेरी के कृष्णापुरम में शातिर चोरों ने एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बंद घर में चोरी हो गई। रिटायर्ड आईएएस लखनऊ में रहते हैं, लेकिन उनका कृष्णापुरम में भी एक मकान है।
केयर टेकर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद चकेरी थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और अब सीसीटीवी की मदद से शातिर चोरों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…
5- गर्लफ्रेंड की गर्दन पर ब्लेड मारने वाले युवक पर FIR:लड़की के पिता बोले- पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया, हत्या के इरादे से मारी थी ब्लेड

कानपुर में गर्लफ्रेंड की गर्दन पर ब्लेड मारने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घायल लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि हत्या के इरादे से गर्दन पर ब्लेड से हमला किया था।
अगर ब्लेड बेटी के गर्दन पर थोड़ा सा भी ऊपर-नीचे हो जाता, तो जान भी जा सकती थी। इसके बाद भी पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता से एक्शन लेने की बजाए, सिर्फ औपचारिकता की है। इस मामले को लेकर जल्द ही डीसीपी से मिलकर मामले में धाराएं बढ़ाने के लिए एप्लीकेशन देंगे। पूरा मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
6- सपा विधायक की फॉर्च्यूनर में लगी आग:कानपुर में चलती कार बनी आग का गोला, सवार 2 लोग सुरक्षित

कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में शनिवार रात करीब 6:50 बजे एक चलती फॉर्च्यूनर कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद भी कार सड़क पर करीब 50 मीटर तक दौड़ती रही।
स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों से पाइप लगाकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर..
7- शादी से 1 महीने पहले युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करना चाहता, घरवालों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता

कानपुर में एक युवक ने शादी से 1 महीने पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। परेशान होकर वह शराब पीने लगा।
पिता कहना है कि बेटा बाहर से घर आया। वह कमरे में चला गया। कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाज नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर…
8- कानपुर से 18 मेमू ट्रेन रहेंगी निरस्त:रेलवे गंगा पुल पर ट्रैक का होगा काम, 1 से 14 अप्रैल तक रहेगा मेगा ब्लॉक

कानपुर रेलवे गंगा पुल पर ट्रैक पर काम के चलते एक अप्रैल से 14 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 43 दिन की कानपुर से संचालित होने वाली 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि विभिन्न रूटों की 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
उत्तर-मध्य रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की मजबूती के लिए यह कार्य आवश्यक है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…
9- कानपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन:क्रेन से उठवाई गईं गाड़ियां, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस भी हटवाई

कानपुर के स्वरूप नगर में रविवार दोपहर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसीपी सेंट्रल, एडीएम सिटी, एसीपी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी अवैध एंबुलेंस को हटवाकर थाने भेजा गया। मोतीझील से रावतपुर तक अभियान चलाया गया। सभी को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…
10- गूगल से खोजा डॉक्टर का नंबर, 11 लाख की ठगी:कानपुर में भीड़ से बचने के लिए लिया 5 रुपए का टोकन भी लिया, एक साल बाद हुई FIR

कानपुर में एक व्यक्ति बीमार था। डॉक्टर को दिखाने के लिए गूगल पर उसने नंबर खोजा। गूगल से मिले नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने पांच रुपए का टोकन लेकर नंबर लगाने की बात कही।
पीड़ित ने पांच रुपए ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद ठग ने पीड़ित के 2 बैंक खातों से 11.44 लाख रुपए निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित 12 महीने तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद नजीराबाद थाने में केस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…