![]()
औरैया के पछेला गांव में शनिवार रात खेल देखने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना एक अगस्त की रात करीब 9 बजे बताई जा रही है। पछेला गांव में कुछ लोग खेल देख रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडे चलते और चीख-पुकार स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में पहले पक्ष से सोनू (28) पुत्र राजेंद्र बाबू और अमन उर्फ भूरे (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। दूसरे पक्ष से आकाश बाबू (26) पुत्र रामबाबू घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष फिलहाल समझौता करने की बात कह रहे हैं और किसी ने भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
औरैया में खेल देखने के दौरान विवाद, VIDEO:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 3 घायल, अस्पताल में भर्ती