![]()
रायबरेली जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार देर रात सदर तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम लोधवारी में छापेमारी कर 2 जेसीबी मशीनें और 5 डंपर जब्त किए। सदर एसडीएम गौतम सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम ने राजस्व विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने बिना किसी देरी के ग्राम लोधवारी में रात के वक्त औचक छापेमारी की।
प्रशासनिक टीम जब खनन स्थल पर पहुंची, तो वहां अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 2 जेसीबी मशीनें और 5 डंपर अपने कब्जे में ले लिए। पकड़े गए सभी वाहनों को स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। वाहन मालिकों और खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रायबरेली जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
रायबरेली में अवैध खनन पर छापा:2 जेसीबी और 5 डंपर जब्त, सदर तहसील-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई