![]()
अमेठी में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान का शव उनके घर के बरामदे में चारपाई पर मिला है। बुजुर्ग के सिर पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। 75 वर्षीय अहमद पुत्र जमा देर रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। वह नेत्रहीन भी थे। आज सुबह आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है। बुजुर्ग के सिर पर मिले चोट के निशान किसी जंगली जानवर के हमले के भी हो सकते हैं, जिसके चलते वन विभाग की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या या जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। एसपी सरवणन टी0 ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके सिर पर गहरे घाव हैं, लेकिन आसपास खून नहीं मिला है। हर एंगल से मामले की जांच मृतक का घर गांव से बाहर जंगली इलाके में स्थित है। मृतक के पास न तो अधिक जमीन थी और न ही ज्यादा पैसे, जिससे हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से साक्ष के इकट्ठा करने के लिए लगाया गया है फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच हो रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी
Source link
बुजुर्ग किसान का शव मिला, सिर पर चोट के निशान:अमेठी में घर के बरामदे में घटना, पुलिस जांच में जुटी