![]()
यूपी में अब फिर से मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर और आसपास के 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। बलिया में सरयू के कटान से 9 मकान नदी में समा गए और 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। शनिवार को 29 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 13 मिमी बारिश मिर्जापुर में दर्ज की गई। लखीमपुर में मगरमच्छ और अजगर गांव में पहुंच गया। 4 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 से 48 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज होंगी। कल यानी 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अगस्त से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6 अगस्त पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर