रेड के बाद पुलिस ने 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया।
जालंधर के रॉयल स्पा मसाज सेंटर में आज पुलिस ने रेड मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा। स्पा सेंटर में मसाज करवाने के लिए कई लोग मौजूद थे। उनके साथ हरियाणा के पानीपत और रोहतक की युवतियां मिलीं, जिन्हें स्पेशल तौर पर मसाज के लिए बुलाया गया था।
.
पुलिस ने रेड की तो 3 युवतियां और एक युवक भागने लगा। पुलिस ने तुरंत सभी को काबू कर लिया। युवतियां मसाज करती थीं और युवक रिसेप्शनिस्ट था। उनके पास से कंडोम के कई पैकेट मिले। इसके बाद स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर दिया।
थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बताया कि सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक्शन लिया गया है।
पुलिस रेड की PHOTOS…

पुलिस के साथ गिरफ्तार की गईं युवतियां।

पुलिस को मौके से कई कंडोम के पैकेट मिले।

रेड में पुलिस ने तीन लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया।
जानिए पूरा मामला…
- मुखबिर ने दी सूचनाः शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट के सामने छोटी बारादरी पार्ट-2 में रॉयल स्पा नाम से चल रहे मसाज सेंटर में कथित तौर पर सेक्स रैकेट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई।
- पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड कीः पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-7 की टीम ने स्पा सेंटर पर रेड की।
- युवतियां भागीं, कंडोम के पैकेट मिलेः छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। युवतियां पुलिस देखते हीं भागने लगीं, जिन्हें बाद में काबू कर लिया। तलाशी के दौरान सेंटर से कई कंडोम के पैकेट मिले।
पुलिस बोली- मास्टरमाइंड को तलाश रहे
जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर में हरियाणा से युवतियों को बुलाकर मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस अब रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा, थाईलैंड की 9 युवतियों समेत 26 गिरफ्तार

पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने 9 विदेशी और 4 भारतीय युवतियों समेत करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…