![]()
शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के सदस्य शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। अल्लाहगंज के साहिबगंज निवासी दिनेश की पुत्री स्वाति (16) को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाए थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत बताया। चिकित्सकों द्वारा जानकारी मांगने पर परिवार ने बताया कि वह बिस्तर पर लेटी थी और घर के अन्य बच्चों ने उसे बेहोश पाया, जिसके बाद वे उसे अस्पताल लाए। हालांकि, बाद में साथ आए कुछ अन्य लोगों ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब थी और उसका इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। चिकित्सक ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मृतका स्वाति अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और कक्षा 9 की छात्रा थी।
Source link
शाहजहांपुर में किशोरी की मौत:फर्रुखाबाद में प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी