![]()
जोमैटो और ब्लिंकिट ने इस साल देश के 905 शहरों में अपने एक लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में मदद की है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स को अब तक 18 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिफंड मिल चुका है। गिग वर्कर के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख में अभी एक महीना बाकी है, जो कि 31 अगस्त 2026 है। 73% डिलीवरी पार्टनर्स ने पहली बार भरा ITR इस साल रिटर्न फाइल करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स में से लगभग 73% ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली बार ITR फाइल किया है। जोमैटो या ब्लिंकिट के पास इनके पिछले सालों के रिटर्न फाइल करने का कोई रिकॉर्ड नहीं था। यह आंकड़ा दिखाता है कि प्लेटफॉर्म की मदद से अब गिग वर्कर भी औपचारिक वित्तीय प्रणाली (फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम) से तेजी से जुड़ रहे हैं। ITR से मिलेगा लोन, क्रेडिट कार्ड और रेंटल एग्रीमेंट में फायदा ITR को एक विश्वसनीय वित्तीय दस्तावेज के रूप में मान्यता प्राप्त है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स को अपनी वित्तीय साख बनाने में मदद मिलती है। इसका उपयोग वे पर्सनल लोन, FD-बैकड क्रेडिट कार्ड, रेंटल एग्रीमेंट और अन्य सेवाओं के आवेदन के दौरान अपनी वित्तीय हिस्ट्री साबित करने के लिए कर सकते हैं। एप के जरिए मिनटों में फाइल हो रहा रिटर्न इस सेवा को आसान बनाने के लिए कंपनियों ने थर्ड-पार्टी के जरिए कम दरों (सब्सिडी वाले रेट) पर यह सुविधा उपलब्ध कराई है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल है: डार्क स्टोर्स पर LED स्क्रीन और पोस्टर्स से फैलाई जा रही अवेयरनेस कंपनियां डिजिटल-फर्स्ट स्ट्रैटेजी के तहत इन-एप मैसेजिंग और अन्य डिलीवरी पार्टनर्स के टेस्टिमोनियल्स के जरिए जागरूकता बढ़ा रही हैं। इसके अलावा ब्लिंकिट अपने डार्क स्टोर्स पर पोस्टर्स और LED स्क्रीन के जरिए रोजाना आने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को ITR भरने के फायदे बता रहा है। पेंशन, इंश्योरेंस और मैटरनिटी कवर जैसी अन्य सुविधाएं भी ITR फाइलिंग के अलावा जोमैटो और ब्लिंकिट अपने पार्टनर्स की वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई अन्य योजनाएं भी चला रहे हैं: इटरनल लिमिटेड: Sensex-30 में शामिल देश की पहली टेक कंपनी 2008 में स्थापित इटरनल मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी न्यू-एज टेक ऑर्गनाइजेशन है। यह प्रतिष्ठित BSE सेंसेक्स 30-शेयर इंडेक्स में शामिल होने वाली पहली टेक कंपनी भी है। इटरनल का बिजनेस कई वर्टिकल्स में फैला हुआ है: यह कंपनी देश में लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कमाई के अवसर पैदा कर रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
जोमैटो-ब्लिंकइट के 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स ने फाइल किया ITR:₹18 करोड़ का इनकम टैक्स रिफंड मिला; 905 शहरों में 73% पहली बार टैक्सपेयर बने