लड़की के लिए ममेरे-लड़के की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया:हत्या के बाद परिवार से मांगे 50 लाख, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है हत्यारा


प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवम राय और मृतक सुमित उर्फ साहिल दोनों रिश्ते में भाई थे और एक ही लड़की से प्यार करते थे। लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद था और सुमित के लड़की को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होने पर शिवम ने एकतरफा प्यार में उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 23 जुलाई को आरोपी सुमित को बहाने से अपने साथ गंगा किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया और मोबाइल में फोटो दिखाने के दौरान झोले में रखे हथौड़े से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद आरोपी ने सुमित के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर परिवार को इंस्टाग्राम मैसेज भेजे और सुमित के जिंदा होने का भ्रम पैदा करते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 23 जुलाई को बाल कटवाने निकला था सुमित ग्राम भदरी निवासी शिव प्रसाद ने 25 जुलाई को थाना सोरांव में सूचना दी थी कि उनका 20 वर्षीय बेटा सुमित कुमार उर्फ साहिल 23 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश शुरू की। 30 जुलाई को फाफामऊ क्षेत्र के रंगपुरा कछार के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सुमित के परिवार को मौके पर बुलाया। पिता ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे सुमित के रूप में की। इसके बाद पिता की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लड़की को लेकर था विवाद, एक तरफा प्यार में तरह सुमित पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि सुमित एक लड़की से प्यार करता था और वह खुद भी उसी लड़की को चाहता था। सुमित लड़की को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से शिवम ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसने सुमित से मुलाकात की और मीठी-मीठी बातें करते हुए उसे गंगा किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया। वहां शिवम ने सुमित से मोबाइल में फोटो दिखाने के लिए कहा। सुमित जैसे ही मोबाइल में फोटो देखने लगा, आरोपी ने झोले से हथौड़ा निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया। सुमित की मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपी ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। हत्या के बाद परिवार को भेजे मैसेज, मांगी 50 लाख की फिरौती पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई। उसने सुमित के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम के जरिए उसके परिवार से संपर्क किया। मृतक की यूपीआई आईडी भेजकर पैसों की मांग की गई। आरोपी ने परिवार से कुल 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने दो किस्तों में 5 हजार और 2 हजार रुपये, कुल 7 हजार रुपये दिए। आरोपी का मकसद परिवार को यह विश्वास दिलाना था कि सुमित अभी जिंदा है और उसके कब्जे में है। सिम बदलने के लिए किया पैसों का लेनदेन पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को आरोपी सिविल लाइंस स्थित पत्रिका चौराहे के पास सड़क किनारे सिम बेचने वाले व्यक्ति के पास पहुंचा। उसने यूपीआई से 1000 रुपये का भुगतान किया और बदले में 900 रुपये नकद लिए। इसके बाद वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर पहुंचा और सुमित के मोबाइल से सिम निकाल दिया। आरोपी ने सुमित का मोबाइल तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया। पुलिस के मुताबिक, बाद में उसने अपनी चाची के मोबाइल में वाई-फाई कनेक्ट कर नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उससे मृतक के भाई को मैसेज भेजकर फिरौती की रकम मांगी। एसओजी और सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी गंगानगर और एडीसीपी गंगानगर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। एसीपी सोरांव के नेतृत्व में थाना सोरांव पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने 31 जुलाई को आरोपी शिवम राय को नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक हथौड़ा और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *