गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 97 हजार छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन:आज फीस जमा करने का आखिरी मौका


गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए इस बार करीब 97 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उन्हें आज (31 जुलाई) तक अपने संबंधित कॉलेज में प्रवेश फॉर्म जमा कर फीस भरनी होगी। फीस जमा होने के बाद ही उनकी सीट पक्की मानी जाएगी। तारीख बढ़ने से बढ़े आवेदन विश्वविद्यालय के 370 कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन जून से शुरू हुए थे। पहले आखिरी तारीख 15 जुलाई थी, तब तक करीब 81 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बाद में छात्रों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया और कुल रजिस्ट्रेशन करीब 97 हजार तक पहुंच गया। फीस नहीं भरी तो सीट जा सकती है विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय रहते अपने कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने साफ कहा कि समय पर फीस जमा नहीं करने पर सीट पर दावा खत्म हो सकता है और आगे की प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *