17 साल की छात्रा का मुस्लिम युवक ने किया अपहरण:गाजियाबाद में मां बोली- पुलिस ने 3 बार मेरी तहरीर बदलवाई, शोएब की तलाश में जुटी पुलिस


गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र से 17 साल की नाबालिग छात्रा का मुस्लिम समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया। छात्रा के परिजनों ने रात तक छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी, पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस ने 3 बार मेरी तहरीर बदली। उसके बाद अपनी तरफ से तहरीर लिखकर रिपोर्ट दर्ज की। छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसे वन स्टॉप सेंटर रखा गया है। जबकि आरोपी शोएब का कोई सुराग नहीं लगा है। स्कूल जाने के लिए निकली थी छात्रा छात्रा क्रासिंग थाना क्षेत्र के सुदामापुरी की रहने वाली है। छात्रा ने मां क्रासिंग रिपब्लिक थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 17 साल की बेटी विजयनगर में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 29 जुलाई की सुबह छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, दोपहर के समय छात्रा घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसके बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का कहना है कि शोएब नाम का युवक मेरी बेटी को परेशान करता था। जिसके बाद शोबए ने अपहरण कर लिया। कहां लेकर गया उसका पता नहीं चला। मां ने यह भी बताया कि शोएब के साथ उसके कुछ दोस्तों ने भी मेरी बेटी को ले जाने में मदद कराई है। मां ने बताया कि मेरी बेटी के साथ कोई गलत घटना हो सकती है। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर शोएब निवासी क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 बार तहरीर बदलवाई छात्रा की मां ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा एप्लीकेशन तीन बार बदली गई। जहां चौकी इंचार्ज ने अपनी तरह से एप्लीकेशन लिख कर दी। दरोगा ने लैपटॉप पर लिख कर पीड़िता द्वारा उसे सहमति ली और उस पर मुकदमा लिखा गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़की लौट आई है, जिसे पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। जिसका मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी शोएब का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शोएब के भाई को भी हिरासत में ले रखा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *