![]()
झांसी में गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा ने किसानों की बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी का दावा है कि अधिकारियों ने मोठ तहसील के किसानों को राहत देते हुए 10 दिन के भीतर अमरोख पावर हाउस शुरू कराने और निजी व सरकारी नलकूपों के लिए प्रतिदिन 6 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। पहले 2 तस्वीर देखिए… समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्होंने चीफ इंजीनियर/अधीक्षण अभियंता (विद्युत) से मुलाकात कर किसानों की समस्या रखी। इस दौरान अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) को फोन पर आवश्यक निर्देश भी दिए। विश्व प्रताप सिंह यादव ने कहा कि मोठ तहसील में अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। समय पर बारिश नहीं होने और बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। उनका कहना था कि मोठ, पूंछ, समथर, शाहजहांपुर, लोहागढ़ और करकोस फीडरों पर किसानों को केवल करीब तीन घंटे बिजली मिल रही है, वह भी दो फेज में, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा तो की है, लेकिन समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से तैयार अमरोख पावर हाउस चालू न होने के कारण क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय पाल ने किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति और अमरोख पावर हाउस को जल्द शुरू कराने की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना है कि अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। मुलाकात के दौरान विश्व प्रताप सिंह यादव, सुदेश पटेल, संजय पाल, मान सिंह यादव, मोहर सिंह राठौर, सागर मंसूरी, राहुल महालया, एडवोकेट सोनम यादव, अभय प्रताप, अमन यादव, अमित यादव, राकेश यादव, गौतम और सौरभ यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
झांसी में सपाइयों ने बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन:बोले-सिंचाई के लिए नहीं मिल रही आपूर्ति, अधिकारी ने कहा-दस दिन में शुरू होगा नया पावर स्टेशन