Delhi Protest Update | Govt Statement on CJP FIRs & Action Against Criminals

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Protest Update | Govt Statement On CJP FIRs & Action Against Criminals

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने छात्र आंदोलन हिंसा और झड़प में 13 एफआईआर दर्ज की हैं।

आदेश के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

जल्द रिहा होंगे प्रदर्शनकारी

दिल्ली सरकार के इस फैसले से उन प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार ने अपने आदेश में यह भी साफ किया है कि जिन प्रदर्शनकारियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है, उन्हें किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों में 13 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनकी जांच के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *