उन्नाव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा


उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिन्दूखेड़ा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हंगामा करते हुए शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव निवासी राम प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी हिन्दूखेड़ा गांव निवासी परवेश के साथ की थी। बुधवार दोपहर परवेश ने फोन कर बताया कि पूनम ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो पूनम का शव घर के अंदर रखा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो लाख रुपये की मांग का आरोप मृतका के पिता राम प्रसाद का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। उनका कहना है कि करीब आठ दिन पहले दामाद ने दो लाख रुपये की मांग की थी। रकम न मिलने पर बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका की मां रामादेई ने भी दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। छह लोगों पर कार्रवाई की मांग परिजनों ने पति परवेश, सास राजदुलारी, जेठ गुड्डू, जेठानी शैलू तथा विवाहित ननद ज्योति और लक्ष्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम अपने पीछे चार छोटे बच्चों—शिवम, अनन्या, अनाया और आयुष—को छोड़ गई है। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हंगामा करते हुए शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस बोली- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *