गाजियाबाद में सुबह से हल्के बादल छाए:कल 31 जुलाई का फिर बारिश की संभावना, भीषण गर्मी से मिली राहत


गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए हुए हैं, आज हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा से है, अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे पहले 28 जुलाई को झमाझम बारिश हुई। एक दिन पहले साफ रहा मौसम 2 दिन बारिश से गिरा था तापमान गाजियाबाद में मंगलवार को रुक रुककर बारिश हुई, शहर की अपेक्षा लोनी और दिल्ली बार्डर से सटे क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है। जहां मौसम भी सुहावना हो गया, और भीषण गर्मी से राहत मिलीख् मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद से सटी दिल्ली के अलावा बागपत, हापुड़, नोएडा और मेरठ व बुलंदशहर में भी भारी बारिश हुई है। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में गिरावट आई थी। जुलाई माह में कब कब बारिश हुई मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग का कहना है कि धीमी हवा चलने की वजह से वातावरण में नमी रहेगी। इस महीने 8 व 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद गर्मी और उमस लगातार बढ़ती रही। 20 जुलाई से फिर बारिश का दौर शुरू हुआ, लेकिन 21 और 22 जुलाई को उमस काफी ज्यादा रही। 24 जुलाई को हल्की बारिश हुई। 27 जुलाई की शाम भी अच्छी बारिश हुई। 28 जुलाई को दिन में रुक- रुककर बारिश होती रही। 29 जुलाई को हल्की फुआर पड़ीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *