नागालिग बेटे ने ईंट मारकर मां की हत्या की:खुद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया,


देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा नाजिर (वार्ड-2) में बुधवार रात एक किशोर ने अपनी मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद स्वयं सलेमपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय संकेषा देवी, पत्नी जयराम चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद संकेषा पास के मंदिर पर चली गई थीं। कुछ देर बाद, नाबालिग बेटे ने घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास ईंट से मां के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण संकेषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मोहल्ले में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में मां की हत्या की आशंका पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पुत्र घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के दौरान उसने अपनी मां संकेषा देवी पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मोहल्ले में पसरा सन्नाटा
वारदात की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। परिवार में मातम, बेटे के कदम से हर कोई स्तब्ध
मां की हत्या की इस घटना से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि पारिवारिक विवाद इतना गंभीर रूप ले लेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे ने वारदात के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष विवेचना कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सलेमपुर कस्बे की एक भूमि को लेकर परिवार में था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के बीच सलेमपुर कस्बे में स्थित एक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार रात मां और बेटे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने ईंट से मां संकेषा देवी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या का कारण केवल भूमि विवाद था या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक कारण भी था। मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *