नीतीश कुमार का वीडियो क्या फेक है:प्रशांत किशोर के दावों में कितनी सच्चाई, जानिए, PK के वोटिंग से पहले का माइंड गेम


पूर्व CM नीतीश कुमार के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जारी वीडियो संदेश पर विवाद हो गया है। प्रशांत किशोर ने इसे AI जेनरेटेड बताया है। इस पर JDU नेता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के खिलाफ झूठ फैलाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। नीतीश कुमार का वीडियो सही है या AI जेनरेटेड, प्रशांत किशोर ने ऐसा क्यों कहा, नीतीश कुमार की सेहत ठीक तो है, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर विवाद का पूरा मामला क्या है? जवाबः बिहार भाजपा ने अपने X हैंडल से 27 जुलाई की रात 10ः15 बजे पूर्व CM और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें नीतीश कुमार भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए बांकीपुर के लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दशकों के विकास कार्य को देखते हुए जनता नीरज सिन्हा को वोट करे। नीतीश कुमार के इसी वीडियो संदेश को JDU ने 28 जुलाई की सुबह 6.53 बजे अपने ऑफिशियल X हैंडल से जारी किया। प्रशांत किशोर ने फेक वीडियो बताया प्रशांत किशोर की शिकायत लेकर थाने पहुंचे JDU MLC सवाल-2ः क्या यह वीडियो AI जेनरेटेड है? जवाबः नहीं। नीतीश कुमार का यह वीडियो संदेश हमारी (भास्कर) जांच में सही मिला है। इसके AI जेनरेटेड होने की संभावना मात्र 0.3% है। डीपफेक वीडियो की जांच करने वाले विश्वसनीय टूल में से एक Hive AI डिटैक्शन का इस्तेमाल किया। जिसकी रिपोर्ट पढ़िए… मतलब AI-डिटैक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पूरी तरह से असली है और इसमें AI, डीपफेक या वॉइस क्लोनिंग जैसी तकनीकों का उपयोग नहीं हुआ है। सवाल-3ः प्रशांत किशोर ने तब ऐसा दावा क्यों किया? जवाबः दरअसल, यह दावा प्रशांत किशोर की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। इसका सबसे बड़ा कारण EBC और महिला वोटर हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट संजय सिंह और केके लाल कहते हैं… नीतीश को धोखा देने वाले नैरेटिव को कमजोर करने के लिए BJP ने 3 काम किए… सवाल-4ः इस तरह के गलत दावों से क्या प्रशांत किशोर को नुकसान होगा? जवाबः ज्यादा संभव है। प्रशांत किशोर की छवि एक ‘तथ्य-आधारित’ और ‘डेटा-ड्रिवन’ रणनीतिकार की रही है। उनके दावे टेक्नोलॉजी टूल्स की जांच में गलत साबित हो रहे हैं तो तटस्थ यानी न्यूट्रल और शिक्षित मतदाताओं के बीच उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा। सवाल-5: नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश क्यों दिया, प्रचार क्यों नहीं किया? जवाबः सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के प्रचार में शामिल नहीं होने का सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं। वह ज्यादा देर तक भाषण नहीं दे सकते। टहल-घूम रहे हैं, लेकिन डायरेक्ट सार्वजनिक सभाओं से दूर हैं। हालांकि… इससे इतर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है, ‘नीतीश कुमार बांकीपुर सीट पर BJP कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार नहीं करना चाहते थे, उनसे कथित भूजा गैंग ने जबरन वीडियो बनवाया।’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *