आज उमस करेगी बेहाल, चलेंगी तेज हवा:कानपुर में नमी ज्यादा होने की वजह से 34 डिग्री में 40 वाली गर्मी का होगा एहसास


कानपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। सुबह बादलों की आवाजाही के बीच दिन चढ़ने के साथ धूप निकल सकती है, जिससे उमस लोगों को परेशान करेगी। हालांकि दोपहर और शाम के समय मौसम करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना 65 से 70 प्रतिशत जताई है। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बनी रहेगी। नमी का स्तर 75 प्रतिशत से ऊपर रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है और रियल फील 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। सामान्य से अधिक रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी हुई है। तीन अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की अधिकता और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से कानपुर मंडल में 3 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सतही हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग के आ रहे मरीज एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि,मानसून गर्मियों की भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। इस मौसम में दूषित भोजन, असुरक्षित पेयजल और बैक्टीरिया एवं वायरस की बढ़ती वृद्धि पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। हैलेट अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 मरीज पेट दर्द, दस्त, उल्टी, फूड पॉइजनिंग और पेट में संक्रमण जैसी समस्याएं लेकर आ रहे है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *