देवरिया में जमीन विवाद में महिला की मौत:बेटे पर मां की पीटकर हत्या करने का आरोप, आरोपी फरार


देवरिया में बुधवार रात जमीन विवाद में महिला की मौत हो गई। आरोप है बेटे ने मां पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है। मामला सलेमपुर नगर के वार्ड नंबर-2 पिपरा नाजिर का है। जमीन को लेकर चल रहा था पारिवारिक विवाद संकेषा देवी (50) के परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है बुधवार रात करीब 10 बजे विवाद बढ़ने पर बेटे ने मां के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं। डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। सलेमपुर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साक्ष्य जुटाए, आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *