![]()
प्रयागराज में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक निजी कार शोरूम के अकाउंटेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने नैनी की रहने वाली एक युवती और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। लिखा कि युवती शादी करने या 30 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने को धमका रही थी। यह घटना अल्लापुर में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब हुई। जार्जटाउन पुलिस ने युवती व उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश भी शुरू कर दी है। निजी कंपनी में करते थे काम
38 वर्षीय प्रकाश धुरिया अमिताभ बच्चन रोड अल्लापुर के रहने वाले थे। वह एक कार शोरूम में नौकरी करते थे। यहां वह पत्नी और परिवार के अन्य लोगों संग रहते थे। परिजनों के मुताबिक, दोपहर में उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दोपहर दो बजे के करीब किसी तरह खिड़की से झांककर देखने पर वह फंदे पर लटके दिखाई दिए। दरवाजा खोलकर शव उतारा गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। कपड़ों से मिला सुसाइड नोट
शोरगुल होने पर आसपास के लोग जुटे और फिर जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई। कमरे और कपड़ों की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के अनुसार, उसमें प्रकाश ने अपनी मौत के लिए नैनी के मामा भांजा मोहल्ले में रहने वाली शिवांगी नाम की युवती और उसके भाई विवेक को जिम्मेदार ठहराया है। मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताड़ित
लिखा कि दोनों लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवती उससे शादी करने या 30 लाख रुपये देने की मांग कर रही थी। लगातार यह भी धमकी दे रही थी कि वह ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा देगी। वह कुछ सालों पहले उसके संपर्क में आया था। पुलिस चौकी में शिकायती पत्र भी दिया था
युवती ने कुछ समय पहले मामा भांजा पुलिस चौकी में एक शिकायती पत्र भी दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे बुलाया भी था। इससे पहले से विवाहित प्रकाश काफी तनाव में रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में था और इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के भाई प्रभात धूरिया की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी युवती और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया
प्रभारी थानाध्यक्ष जार्जटाउन बब्बन राम ने बताया, सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।
Source link
ब्लैकमेलिंग से तंग अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:प्रयागराज में लिखा- युवती कह रही थी, शादी करो या 30 लाख रुपये दो