एसपी प्राची सिंह ने पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए:महिला थाना को मिली नई प्रभारी, पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए एक्शन लिया


जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में करीब आधा दर्जन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के साथ लगभग चार दर्जन महिला एवं पुरुष आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। महिला थाना को मिली नई प्रभारी तबादला सूची में महिला थाना भी शामिल है। महिला थाना की थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा के स्थान पर प्रियांशु भट्ट को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी एसपी के आदेश के अनुसार निरीक्षक सचिन्द्र सिंह यादव को थाना भीटी से थाना अकबरपुर में अपराध एवं विवेचना निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का तबादला थाना अकबरपुर से थाना जलालपुर कर उन्हें अपराध एवं विवेचना का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा निरीक्षक सर्वदमन सिंह को पुलिस लाइन से थाना अकबरपुर में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले उपनिरीक्षक अंसार अहमद खान को पुलिस लाइन से थाना भीटी भेजा गया है। उपनिरीक्षक रीना यादव का स्थानांतरण थाना टांडा से थाना अकबरपुर किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक बलराम सिंह को पुलिस लाइन से थाना जैतपुर और उपनिरीक्षक मेवा सिंह को पुलिस लाइन से थाना आलापुर में नई तैनाती दी गई है। पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने की कवायद पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित थानों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विवेचना कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *