![]()
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को अवंतिका क्षेत्र और महरौली गांव में अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और एक भवन को सील भी किया गया। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृति हो रहे निर्माणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पहली कार्रवाई अवंतिका क्षेत्र के सीडी-16ए भूखंड पर की गई। यहां स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया था, जिसमें निर्धारित सेटबैक क्षेत्र का भी उल्लंघन किया गया। जीडीए ने पहले निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और जवाब देने का अवसर दिया था। सीवर लाइन डालने की भी योजना संतोषजनक जवाब न मिलने पर, प्राधिकरण ने अतिरिक्त अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। भविष्य में दोबारा निर्माण न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भवन को सील भी कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई महरौली गांव में महागुन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के पास हुई। यहां लगभग 6600 वर्ग गज भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी चल रही थी। मौके पर मिट्टी भराई कर कच्ची सड़क बनाई जा रही थी और उसे एनएच-9 से जोड़ने के लिए सीवर लाइन डालने की भी योजना थी। अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया जीडीए के अनुसार, इस विकास कार्य के लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद निर्माणकर्ताओं की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पूरी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्राधिकरण की पुलिस और प्रवर्तन टीम ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए अभियान जारी रखा। ध्वस्तीकरण अभियान में प्रवर्तन जोन-4 के अधिकारी, अभियंता, पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहे। जीडीए अधिकारियों ने दोहराया कि शहर में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Source link
जीडीए ने अवंतिका-महरौली में अवैध निर्माण ध्वस्त किए:6600 वर्ग गज जमीन पर अवैध प्लॉटिंग रोकी, अभियान जारी रहेगा