फिरोज अली | संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संभल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं सेवा धाम द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साईं बाबा की आरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शाम 4 बजे से 7 बजे तक साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री साईं मंदिर से प्रारंभ होकर सरथल चौकी, डाकखाना रोड, टण्डन तिराहा, तहसील रोड और शंकर चौराहे से होते हुए वापस श्री साईं मंदिर पहुंची।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाकर पालकी का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। पालकी यात्रा में भगवान जगन्नाथ और भगवान विष्णु की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-ताशों की धुन पर श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन करते चले।

महोत्सव के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें दिव्या शर्मा, शशांक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल और हरवंश अरोड़ा ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में चीनू राधू, सुरेंद्र गांधी, मयंक गुप्ता, शुभम गुप्ता, गौरव टण्डन, विशाल गुप्ता, शरद गुप्ता, संतोष गुप्ता, कन्हैया, राजीव, अनूप गुप्ता, नितिन दालभ, आशीष शर्मा और पंडित सुरेंद्र सहित कई सेवादारों ने सहयोग किया। श्री साईं सेवा धाम के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
