![]()
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकेटी क्षेत्र में करीब 30 बीघा में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। वहीं पारा इलाके में बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रहे दो व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 और जोन-3 की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। बीकेटी के ग्राम भैसामऊ में वारिस खान, राम औतार प्रॉपर्टीज, राहुल यादव, मुकेश वर्मा, राम सागर यादव, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर जेसीबी चलाकर सड़क, बाउंड्री और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। वहीं प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पारा क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई की। आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के आगे करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा पूर्वीदीन खेड़ा में करीब 800 वर्गमीटर भूखंड पर भूतल पर दुकानें और पहली मंजिल पर कमरे बन रहे थे, जिसे भी एलडीए ने सील कर दिया। एलडीए अधिकारियों ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Source link
30 बीघे की 5 अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:पारा में 2 कमर्शियल निर्माण सील, बिना मानचित्र पास करवाए हो रहा था निर्माण