मैनपुरी में 18 उपनिरीक्षकों का तबादला:कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किए आदेश


मैनपुरी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार, सुरेश चंद्र को पुलिस लाइन से मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। जावेद आलम को मंडी चौकी से थाना बेवर भेजा गया है। अश्वनी कुमार को गणेश बुर्ज चौकी से जागीर चौकी (थाना एलाऊ) स्थानांतरित किया गया है, जबकि अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से गणेश बुर्ज चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मुन्ना लाल को रतनपुर बरा चौकी, बलवीर सिंह को मोटा चौकी, विनोद कुमार को लहरा चौकी और विदित कुमार को जमलापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बनवारी लाल को ज्योति खुड़िया, सुरेंद्र कुमार को मीठेपुर तथा संजीव कुमार को असरोही चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार तोमर को ईसई खास चौकी से नवाटेडा चौकी और दिलीप कुमार गुप्ता को नवाटेडा चौकी से ईसई खास चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र सिंह को थाना कुर्रा तथा रामवीर सिंह को महिला थाना में तैनात किया गया है। वहीं, शंकर सिंह और हरेंद्र सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। अर्जुन सिंह चाहर को थाना किशनी से पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *