![]()
हाथरस में मंगलवार शाम को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में एक महिला की मौत की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम करीब पांच बजे हुई घटना घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान कोमल सिसोदिया के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। पति को लिया हिरासत में पुलिस ने मौके से महिला के पति अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे मृतका अपने पीछे डेढ़ माह का बेटा और लगभग तीन वर्ष की बेटी छोड़ गई है। घटना के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने किया मौके का निरीक्षण घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सादाबाद जे.एन. अस्थाना भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हाथरस में पति ने की पत्नी की हत्या:घर में मिली महिला की लाश, पति हिरासत में, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया