![]()
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 से ज्यादा चाबियां मिली हैं, जिनका इस्तेमाल वह घरों के ताले खोलने में करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने मंगलवार को 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने इस आरोपी को 28 जुलाई की रात सिटी पार्क, नवादा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी साहिल पुत्र रज्जाक के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस के अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पूछताछ में सामने आया कि साहिल मोटरसाइकिल से कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह ताले तोड़कर या अपनी चाबियों के गुच्छे का इस्तेमाल कर दरवाजों को खोलता और चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कुछ दिन पहले उसने अल्फा सेक्टर में भी एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की तस्करी में भी संलिप्त था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।
Source link
ग्रेटर नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार:100 से ज्यादा चाबियां मिलीं, 12 लाख के जेवर और 1.1 किलो गांजा बरामद