कौशांबी में कच्चा मकान ढहा, बच्ची की मौत:मलबे में दबी 5 साल की मासूम, खेलते समय हुआ हादसा


कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में मंगलवार को एक कच्चा खपरैल मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जमुनापुर निवासी पंकज कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने कच्चे खपरैल मकान के भीतर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर मलबा हटाया। बच्ची को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महेवाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह हादसा जर्जर कच्चे मकान के ढहने से हुआ प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *