![]()
एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गईं कि शरद पवार गुट भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकता है। एनसीपी मंत्री बोले- अभी कुछ नहीं कहा जा सकता एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। फिलहाल सिर्फ अफवाहें और अटकलें हैं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
Source link
शरद पवार बोले- एनसीपी के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया अमित शाह से मिली थी