जालौन में जाम से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं, VIDEO:लाठी-डंडे लेकर खुद संभाला यातायात, खाली कराई सड़कें


जालौन के चतेला-कदौरा मार्ग पर सोमवार देर रात भीषण जाम से परेशान ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे लेकर स्वयं यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने में जुट गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चतेला-कदौरा मार्ग पर भारी वाहनों और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन लंबा जाम लग जाता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार रात भी स्थिति ऐसी ही बनी रही, जब काफी देर तक जाम नहीं खुला और मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस की अनुपस्थिति से नाराज महिलाओं ने खुद ही मोर्चा संभाला। उन्होंने सड़क पर उतरकर दोनों ओर खड़े वाहनों को व्यवस्थित किया और चालकों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय पर पुलिस या प्रशासन की व्यवस्था होती, तो महिलाओं को इस तरह सड़क पर उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चतेला-कदौरा मार्ग पर स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने, नियमित पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने और जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *