![]()
गाजियाबाद में शालीमार गार्डन क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह 7 बजे एक चोर भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर में घुसा। इस दौरान चोर उनका मोबाइल फोन लेकर भाग निकला। चोर करीब 300 मीटर तक पैदल ही भागता रहा। भाजपा नेता सुबह टेबिल पर मोबाइल रखकर दूसरे कमरे में गए थे। बताया गया कि चोर ने ही घर का दरवााजा खोला और अंदर जा घुसा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है। कैमरे में कैद हुआ चोर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मेरठ मान सिंह गोस्वामी सी- 67 डीएलएफ कलोनी में अपने परिवार के साथ मे रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा गोस्वामी भाजपा पार्षद हैं। मंगलवार को चोर इनके घर मे गुस गया और मोबाइल लेकर भाग निकला। चोर भागता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ। मोबाइल चोरी की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भाजपा नेता का घर लगातार चोरों के निशाने पर है। जहां फरवरी में भी चोरी और आगजनी हुई थी। थाना पुलिस का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।
Source link
भाजपा नेता के घर से मोबाइल ले उड़ा चोर:गाजियाबाद में भाजपा नेता का घर में टेबिल पर रखा था मोबाइल