![]()
शहर की योग खिलाड़ी कीर्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएससी रीजनल योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (जाजमऊ), अपने प्रशिक्षकों और कानपुर का नाम रोशन किया है। अब उनका चयन सीबीएससी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जहां उनसे एक और स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। कीर्ति की इस सफलता के पीछे उनकी योग प्रशिक्षिका मुदिता यादव की मेहनत और नियमित प्रशिक्षण को अहम माना जा रहा है। मुदिता यादव योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की कोच भी हैं और उनके मार्गदर्शन में कीर्ति लगातार नई सफलताएं हासिल कर रही हैं। पहले भी जीत चुकी हैं दो राष्ट्रीय गोल्ड कीर्ति सिंह का यह पहला बड़ा पदक नहीं है। इससे पहले वह योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चौथी और पांचवीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया और योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव शोभित पांडेय ने उन्हें आगामी सीबीएससी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद एसोसिएशन के सचिव शोभित पांडेय ने कीर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और कानपुर का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने प्रशिक्षिका मुदिता यादव, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
Source link
कीर्ति ने सीबीएससी रीजनल योग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम, पहले भी दो गोल्ड कर चुकी है अपने नाम